फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण

Sun, 07 Oct 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
नायकगोठ निकासी गेट के तौल कांटे का निरीक्षण करते वन निगम के आरएम एपीएस रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वन निगम ने शारदा से उप खनिज निकासी की तैयारियां शुरू कर दी है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं एमपीएस रावत ने शारदा खनन क्षेत्र का दौरा कर खनिज निकासी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में तेजी से तैयारी पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक रावत ने कहा कि फिलहाल खनिज निकासी शुरू कराने की तिथि 25 अक्तूबर तय की गई है। इसके लिए खनन प्रभाग को खनिज ढोने वाले वाहनों का पंजीकरण शुरू करने को कहा गया है।  

क्षेत्रीय प्रबंधक रावत शनिवार को यहां पहुंचे और शारदा खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने डाउन व अप स्ट्रीम के दोनों निकासी गेट एवं तौल कांटों का जायजा ले प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक शारदा खनन हरीश पाल को कांटों में नेट कनेक्टिविटी एवं कांटों की मरम्मत करा कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि निदेशक केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को सर्वे कर खनिज निकासी की मात्रा निर्धारित करने को पत्र लिखा गया है। इस मौके पर प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक टी भार्गवाचार्य, अनुभाग अधिकारी प्रकाश चंद्र पाटनी, स्केलर बहादुर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें