फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक शारदा नदी पर है रेड अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बरसात में शारदा नदी के जलस्तर में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए एनएचपीसी प्रशासन ने नदी और नदी तट पर जाने से मनाही कर दी है। सुरक्षा के तहत नदी किनारे रहने वालों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके लिए एनएचपीसी प्रबंधन ध्वनि विस्तारक यंत्रों समेत पर्चे बांट नदी तट पर रहने वालों को भी सतर्क कर रहा है।
विज्ञापन

एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने बताया कि एनएचपीसी ने सुरक्षा के तहत 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी पर रेड अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान नदी या नदी तट पर आने-जाने की मनाही रहेगी। बताया गया कि पहाड़ों में होने वाली बारिश के कारण नदी का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ जाता है। इससे कभी भी सायरन की ध्वनि कर टनकपुर बैराज से पानी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने आम जनता से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी या तट पर जाने और मवेशियों को लाने से मना किया है। बताया कि इस दौरान होने वाली किसी तरह की जानमाल की क्षति की जिम्मेदारी एनएचपीसी प्रशासन की नहीं होगी।
कल होगा टनकपुर-नेपाल चैनल का परीक्षण
बनबसा (चंपावत)। महाकाली संधि के तहत एनएचपीसी ने नेपाल को सिंचाई का पानी देने के लिए अपने क्षेत्र में नहर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी दिया जाना है।
विज्ञापन

टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई का पानी देने के लिए एनएचपीसी ने नहर का निर्माण पूरा कर लिया है। इस नवनिर्मित नहर की जांच के लिए एनएचपीसी प्रशासन टनकपुर बैराज से 27 जून को पानी छोड़कर परीक्षण करेगा। इसके लिए नहर में धीरे-धीरे पानी भरा जाएगा। सुरक्षा के लिए एनएचपीसी प्रशासन ने आम जनता से 27 जून को नेपाल चैनल क्षेत्र में लोगों, मवेशियों, वाहनों को लेकर जाने पर रोक लगाई है। एनएचपीसी प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। बताया कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान पर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें