फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगी

Sat, 28 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया है। गनीमत रही कि घटना के वक्त हवा नहीं चल रही थी और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया, वर्ना अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी। दुकान स्वामी ने थाने में घटना की सूचना दे दी है।

शहर के वार्ड संख्या आठ चड्डा चौराहा स्थित सस्ता क्लाथ हाउस नामक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। पड़ोसी तिलकराज सिंह ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा तो फौरन दुकान स्वामी अनीस अहमद पुत्र शेर मोहम्मद को इसकी जानकारी दी। सूचना पर दुकान स्वामी, अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस फोर्स एक साथ मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर खोला गया तो अंदर धुएं का गुबार बना था और आग धधक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन की टीम और वहां मौजूद लोग फौरन आग बुझाने में जुट गए। दुकान स्वामी के मुताबिक घटना से करीब छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी दिलीप सिंह कुंवर, गोविंद राम, जसवंत सिंह, नरेश चंद, जसवंत सिंह के अलावा कोतवाल वीसी शर्मा आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें