उधमसिंह नगर जिला अस्पताल में भर्ती चंपावत के कर्मचारी नेता रवींद्र पांडेय।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की ओर से आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारी नेता रवींद्र पांडे के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उन्हें ऊधमसिंह नगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसोसिएशन के जिला सचिव रवींद्र पांडे बीते छह दिनों से ऊधमसिंह नगर के मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन पर बैठे पांच कर्मचारी नेताओं में से तीन नेताओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिसमें ऊधमसिंह नगर के हरजीत सिंह और अल्मोड़ा के जिला सचिव पंकज कुमार जोशी भी शामिल हैं। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जीवन ओली आदि कर्मचारी नेताओं ने पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू न किए जाने पर आंदोलन को और अधिक उग्र करने की चेतावनी दी।