फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू का बीज लेने उमड़े किसान, जिले के लिए अनुमोदित हुए 405 क्विंटल बीज के सापेक्ष 395 क्विंटल बीज मिला

विज्ञापन
आलू के बीच लेने के लिए चंपावत में उमड़े काश्तकार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। आलू बीज के लिए अब किसानों का इंतजार खत्म हो चुका है। उद्यान विभाग के चार केंद्रों के जरिये 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज बेच रहा है। मात्र 11 रुपये किलो की दर पर मिल रहा आलू बीज खरीदने के लिए बड़ी संख्या में किसान उमड़ रहे हैं क्योंकि खुले बाजार में आलू बीज करीब 40 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की तमाम कवायदों के बावजूद इस बार आलू के बीज मिलने में करीब तीन सप्ताह की देरी हुई। अलबत्ता 395 क्विंटल बीज चंपावत पहुंचने से किसानों का इंतजार खत्म हुआ। जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मदकोट से बीज न मिलने पर काशीपुर से बीज मंगाया गया।
उद्यान विभाग के केंद्रों के माध्यम से इन बीजों को किसानों तक पहुंचाया गया। सबसे ज्यादा 180 क्विंटल बीज चंपावत को मिला। 100 क्विंटल देवीधुरा, 65 क्विंटल लोहाघाट, 50 क्विंटल बीज खेतीखान केंद्र को दिया गया। बीज लेने के लिए चंपावत सहित सभी केंद्रों में किसानों की भारी भीड़ है। उद्यान विभाग ने जिले के लिए इस बार 583 क्विंटल बीज की मांग की थी लेकिन आवंटन 405 क्विंटल का हुआ। इसमें से भी अभी 395 क्विंटल बीज ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें