फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही से क्षेत्र में रौनक

Sun, 14 Oct 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मां पूर्णागिरि धाम के शारदीय नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। रविवार को दूरदराज से आए करीब बीस हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। इधर, बीएसएनएल की संचार सेवा रविवार को पांचवें दिन भी सुचारु नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्रों की तरह शारदीय नवरात्रों में भी खासी रौनक बनी है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं। पूर्णागिरि दर्शन के बाद श्रद्धालु पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव एवं महेंद्रनगर स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर यात्रा पूर्ण कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की आवाजाही सेे नेपाल के इन सीमांत बाजारों में भी खासी चहल-पहल बनी है, इससे वहां के व्यापारियों के चेहरे भी खिले हैं। इधर, बिजली विभाग की लापरवाही के चलते धाम क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा पिछले पांच दिनों से ठप है। पूर्णागिरि के दुकानदारों एवं पुजारियों को संचार संपर्क के लिए भैरव मंदिर से चार किमी नीचे हनुमान चट्टी पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीएसएनएल टावर की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से संचार की समस्या पैदा हुई है। विद्युत विभाग ने सूचना के बाद भी टावर की लाइन में आई खराबी को दूर नहीं किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें