फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडियूरा में कैंप लगाकर बनेंगे राशन कार्ड

Wed, 03 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य एलएस लमगड़िया ने क्षेत्र भ्रमण के बाद बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं की जानकारी दी गई। ज्येष्ठ उपप्रमुख चतुर सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लमगड़िया ने राशन कार्डों को बदलने एवं उनका डिजिटलाइजेशन करने के लिए समय सीमा निर्धारित की।
विज्ञापन


इसी के साथ मनरेगा के जॉब कार्ड में तेजी लाने को कहा। अब तक 2.90 करोड़ रुपये इस मद में व्यय हुए हैं, जिसे मार्च तक पांच करोड़ रुपये व्यय करने का लक्ष्य रखा गया। नौ फरवरी को गडियूरा में कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसी प्रकार गोशनी, पाटी, मूलाकोट, देवीधुरा, चौड़ामेहता, कमलेख में प्रत्येक कर्मचारी से शिविर लगाकर वहां कार्ड बनाने का कार्य पूरी तरह निपटाने का निर्देश दिया। ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के तीन, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के चार, एबीडीओ का एक पद खाली होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीडीओ सीएस मेवाड़ी, डीपीओ एसके गुप्ता, एडीओ पंचायत अवधेष मिश्रा, अभियंता देवेंद्र ओझा ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

मनरेगा कर्मियों ने दिया ज्ञापन
मनरेगा कर्मियों को चार माह तथा प्रशासनिक सेवकों को आठ माह से वेतन न मिलने के कारण वह भुखमरी के कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में लमगड़िया को ज्ञापन देकर उन्हें राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें