फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वल्सों से निकाली गई मां भगवती की रथ यात्रा

Sat, 09 Aug 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
वल्सों गांव से मां भगवती की रथ यात्रा को मंदिर ले जाते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रक्षाबंधन पर बाराकोट ब्लाॅक के वल्सों में तीन दिवसीय आषाढ़ी महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान मां भगवती की रथ यात्रा निकली। शनिवार की सुबह से ही गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। देव डांगरों ने गद्दी लगाकर देव बाधा से पीड़ित लोगों के कष्टों का निवारण किया।
विज्ञापन

लोगों ने देवी रथ को गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव के भगवती मंदिर पहुंचाया। भगवती के देव डांगर माहेश्वरी देवी और नर सिंह देवता के डांगर कल्याण सिंह ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष अजय बिष्ट, योगेश सिंह, भूपाल सिंह, दिनेश चंद्र आर्या, दान सिंह, मान सिंह, रमेश सिंह, पीयूष रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें