फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां भगवती और मां महाकाली की रथ यात्रा निकाली

Sat, 09 Aug 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के चामी चौमेल में मां भगवती और मां महाकाली की रथ यात्रा को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धाल
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव के अंतिम दिन चामी गांव से मां भगवती और मां महाकाली की रथयात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही चामी के भगवती मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। दोपहर मंदिर से रस्सियों के सहारे खड़ी चढ़ाई पार करते हुए मां भगवती और मां महाकाली की रथ यात्रा देवी थान पहुंची। रथ यात्रा के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते हुए जयकारा लगा रही थीं। रथ यात्रा के मंदिर की परिक्रमा पूर्ण करने के बाद मंदिर परिसर में मेला लगा। महोत्सव समिति अध्यक्ष अशोक महर, प्रकाश महर, पूरन सिंह, संजय पाठक, भवान सिंह, नरेंद्र अधिकारी, महेश पाठक, लक्ष्मण सिंह, मोहित बोहरा ने सभी का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें