फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में दूर होंगी राशनकार्डों की खामियां

Fri, 20 Nov 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशनकार्डों में बड़े पैमाने पर फीडिंग संबंधी खामियां पाई गई। इससे राशनकार्ड धारकों को राशन मिलने में परेशानी हो रही है। अब प्रशासन ने खामियों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों को खुली बैठक बुलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


राशनकार्ड में नाम, यूनिट, गल्ला विक्रेता की दुकान सहित कई तरह की गड़बड़ी की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड संबंधी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठक बुलाई जाएगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पूर्ति विभाग और सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मौजूदगी में खुली बैठक आयोजित करने को कहा गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्या ने कहा कि खामी वाले राशनकार्डों को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं से गड़बड़ी को संबंधित विकासखंड के माध्यम से पूर्ति विभाग को देने को कहा गया है। बताया कि 33595 कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किए गए, जबकि 22100 राशनकार्ड राज्य खाद्य सुरक्षा में हैं। इस तरह पांच लाख से अधिक सालाना आमदनी वाले 7765 राशनकार्ड धारकों को अब सस्ता गल्ला का राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें