फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर की महिला से दिल्ली में दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एक महिला से दिल्ली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। शिकायत पर टनकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि पालम कॉलोनी दिल्ली निवासी रविंद्र कुमार यादव ने डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया। मुंह खोलने पर बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी गई। टनकपुर पुलिस ने आरोपी दिल्ली निवासी देवेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि इस मुकदमे को दिल्ली के संबंधित थाने को भेज दिया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
चंपावत। जिला न्यायाधीश कहकशा खान की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने सूरज सौन को लोहाघाट जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक मोहल्ले में 14 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया था। तीन महीने पुराने इस मामले का पता चलने पर पीड़िता के परिजनों ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376, 504 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट में में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें