फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां गौरा महोत्सव की धूम: लोगों में जबर्दस्त उत्साह, महिला-पुरुष सामूहिक रूप से गौरा गायन कर मांग रहे मन्नत

Mon, 22 Aug 2022 03:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)।

सार

पंडित मदन कलौनी बताते हैं कि पौराणिक कथा के अनुसार गौरा इस समय मायके में होती हैं। धन धान्य समृद्धि की कामना को लेकर मां गौरा की आराधना की जाती है। गौरा महोत्सव को लेकर लोगों भारी उत्साह है।
विज्ञापन
चमदेवल के जिंडी गांव में गौरा का गायन करती महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के समीप कोलीढेक, सुंई, चमदेवल के जिंडी, सुनकुरी आदि गांवों में गौरा महोत्सव की धूम मची है। महिला और पुरुष सामूहिक रूप से गौरा गायन कर मां गौरा का आशीर्वाद ले रहे हैं। गौरा महोत्सव को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है।

विज्ञापन


जिंडी में रामायण, महाभारत कालीन गाथा का गायन किया जा रहा है। पंडित मदन कलौनी बताते हैं कि पौराणिक कथा के अनुसार गौरा इस समय मायके में होती हैं। धन धान्य समृद्धि की कामना को लेकर मां गौरा की आराधना की जाती है। लोग-माई कुंथा बोलन लागी अर्जुन का सारथी बन गया कृष्ण, रणभूमि सज गै सेना युद्ध को भयो शंखनाद आदि गीतों का गायन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...सीएम का भोपाल दौरा: गृह मंत्री के साथ कई मुद्दे पर चर्चा, धामी ने किया आगामी बैठक उत्तराखंड में करने का अनुरोध

मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय रहे। कल्याण चंद, बृजमोहन चंद, प्रताप चंद, हयात राम, गोपाल राम, प्रेम चंद, हयात चंद, महेश चंद, पुष्पा देवी, रीता देवी, ललित चंद, खुशाल चंद, लक्षण सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें