फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने एक युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
Rape in Banabasa
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय व्यक्ति पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दायर किया है। महिला ने आरोपी के पक्ष में बोलने पर एक अन्य स्थानीय युवक को भी षड़यंत्र का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र वार्ड संख्या सात निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। उसने चंदफार्म निवासी धीरज रावत के खिलाफ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने, मर्जी के खिलाफ गर्भपात कराने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसमें आईपीसी की धारा 376, 313, 323, 506, 120बी लगी है। मामला जून 2015 का है। इसका पता चलने पर विवाहिता का पति उसे छोड़ गया, इसलिए मामला पुलिस तक अब पहुंचा। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि बनबसा थाने की एसएसआई सुमन पंत को मामले की जांच सौंपी गई है। उक्त आरोपी के साथ नामजद दूसरे युवक पर भी जांच के बाद कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें