कुमाऊं विवि की दो दिनी अंतर महाविद्यालयी खो-खो पुुरुष प्रतियोगिता का आगाज हुआ जिसमें पहले दिन रुद्रपुर व रामनगर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। अधिकांश मैच संघर्षपूर्ण रहे। फाइनल मैच आज होगा।
बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह किया। उद्घाटन मैच में टनकपुर और नैनीताल की टीम के बीच संघर्ष हुआ। नैनीताल ने 6-5 स्कोर से मेजबान टनकपुर को हराया। दूसरे मैच में काशीपुर ने बाजपुर को 18-1 से हराया। तीसरे लीग मैच में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को चार-तीन से हराया। चौथे मैच में हल्द्वानी ने खटीमा को 5-2 से हराया। पांचवें मैच में रामनगर ने काशीपुर को हराया। पहला सेमीफाइनल हल्द्वानी व रुद्रपुर के बीच हुआ।
जिसमें रुद्रपुर ने हल्द्वानी को 9-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रामनगर ने बागेश्वर को 4-3 से हराया। मेजबान टनकपुर कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सुनील कुमार कटियार ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मैच रामनगर व रुद्रपुर के बीच सुबह होगा।
समापन के मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर ट्राफी प्रदान करेंगे। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा व प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश ने बताया कि विजेता टीम विवि की ओर से आगामी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में कुमाऊं की दस टीमों ने हिस्सा लिया। वहां पर एलएस पाटनी, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. साहू, डॉ. एमएस चौहान, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. एमपी शर्मा, श्वेता सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर डॉ. रंजीत सिंह, लोकेश पांडे, नसीम अहमद, प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. जगदीश सिंह बिष्ट, गोविंद लटवाल, डॉ. लियाकत अली, डॉ. सुनील नौटियाल आदि थे।