फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष डॉक्टरों को दें एलोपैथिक मेडिसन का अधिकार

Thu, 10 Dec 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष डॉक्टरों के शिष्टमंडल ने सीएम से मुलाकात कर राज्य में आयुष डॉक्टरों को भी एलोपैथिक मेडिसन का कानूनी अधिकार दिए जाने और राज्य में यूनानी मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग उठाई है। कहा है कि आयुष डॉक्टरों को अधिकार दिए जाने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

8 दिसंबर को देहरादून में सीएम से मिलकर आयुष डॉक्टरों ने ज्ञापन देकर कहा कि डॉक्टर उत्तराखंड में पंजीकृत हैं। सीसीआईएम के पाठ्यक्रम के अनुसार संबंधित विषयों के साथ माडर्न विषयों को ज्ञान भी प्राप्त करते हैं। इनकी इंटर्नशिप जिला अस्पतालों में होती है और ये पांच वर्ष छह माह की डिग्री प्राप्त करते हैं। आयुष चिकित्सक को माडर्न मेडिसिन का अधिकार (इमरजेंसी मेडिसन) के तौर पर दिया जाए तो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार आयुष डॉक्टरों को यह अधिकार दे चुकी है।
 महाराष्ट्र और अन्य कई राज्यों में भी यह व्यवस्था लागू है। शिष्टमंडल में शामिल आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. एम शाहिद ने बताया कि सीएम ने प्रमुख सचिव से फोन पर बात कर इस उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करने को कहा है। शिष्टमंडल में डॉ. मो. असलम जैदी, डॉ. फैसुद्दीन, डॉ. जमसेद आलम, डॉ. मो. आमीर, डॉ. अनिस उर्रहमान, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. मोबीन अहमद खान, डॉ. हसीब, डॉ.परवेज आलम अंसारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें