फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं उन्हीं राम का सेवक हूं, तुम जिनसे बैर बनाए हो...

Thu, 22 Oct 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लीहाट, फुलारागांव में रामलीला का मंचन जारी है। मल्लीहाट लीला में हनुमान द्वारा लंका दहन का मंचन किया गया। हनुमान द्वारा रावण से कहे गए संवाद ‘मैं उन्हीं राम का सेवक हूं, तुम जिनसे बैर बनाए हो’ पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर श्रीराम का जयघोष लगाया। उधर फुलारागांव की रामलीला में अंगद-रावण संवाद का अभिनय हुआ।
विज्ञापन


इधर, गोली-बिरगुल में चौथे दिन की रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद का मंचन हुआ। यहां मुख्य अतिथि नारायण सिंह महर और विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र शर्मा ने उद्घाटन किया। नवीन महराना, रमेश जोशी, व्यवस्थापक प्रकाश बोहरा, अशोक बिष्ट, दीपक महराना, डुंगर देव जोशी, भीम लाल आदि लीला का संचालन कर रहे हैं।

लोहाघाट, कर्णकरायत, भिंगराड़ा में रामलीला की धूम मची हुई है। नगर में सीता की खोज की खबर मिलना, राम की सेना द्वारा समुद्र में पुल निर्माण करना से लक्ष्मण का मूर्छा से जागने तक की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि डा.राजेश गुप्ता, डा.रवि सिन्हा, डा.यशवंत बोहरा, पूरन चंद्र राय आदि थे। वहीं भिंगराड़ा की रामलीला में राम सुमंत संवाद, केवट राम संवाद, राम का गंगा पार होना, वन वासिनी सीता संवाद, वन गमन तथा राम वनवास की लीला दिखाई गई। बनबसा और गढ़ीगोठ रामलीला में लक्ष्मण तथा मेघनाद के बीच हुए युद्ध और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया।
विज्ञापन


विजेता हुए सम्मानित
लोहाघाट। शिक्षक नरेश राय के संचालन में प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। रामायण के अलावा चंपावत के पौराणिक स्थलों पर आधारित प्रश्नों का सही उत्तर देने पर हर्षिता बगौली, गौरव जोशी को 101 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें