फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा क्षेत्र में रामलीला मंचन शुरू

Thu, 11 Oct 2018 11:06 PM IST
बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा के पचपकरिया की रामलीला में भगवान शिव से वरदान मांगता रावण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रथम नवरात्र से क्षेत्र में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। आदर्श रामलीला कमेटी पचपकरिया बमनपुरी की रामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने किया। नटी सूत्रधार के साथ हुई रामलीला मंचन में रावण, विभीषण और कुंभकरण ने भगवान शिव से वरदान मांगा।
विज्ञापन


पहले दिन भगवान राम के जन्म तक की लीला का मंचन हुआ। रावण का पात्र जसवंत सिंह बसेड़ा, शिव का कपिल भार्गव ने निभाया। व्यास की भूमिका महेश मुरारी ने निभाई। रामलीला मंचन का निर्देशन हिमांशु भट्ट कर रहे हैं। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि युवा व्यवसायी अभिषेक गोयल, जुजिन जार्ज, कमेटी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत, इंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू खत्री आदि ने सहयोग दिया।

गढ़ीगोठ की ऐतिहासिक रामलीला मंचन का शुभारंभ व्यवसायी और समाजसेवी पवन मित्तल ने किया। रामजन्म तक की लीला का मंचन किया गया। बनबसा रामलीला मंचन का शुभारंभ वयोवृद्ध व्यवसायी राधा कृष्ण अग्रवाल ने किया। बनबसा में पहले दिल रामजन्म तक की लीला का मंचन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें