फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध लेगा 134 गांवों की बलि

Thu, 11 Oct 2018 10:59 PM IST
चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में पंचेश्वर-उत्तरकाशी जनसंवाद यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की ओर से शुरू की गई पंचेश्वर से उत्तरकाशी जन संवाद यात्रा बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से पिथौरागढ़ को रवाना हुई। इस दौरान हुई नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने पंचेश्वर बांध से होने वाले नुकसान की जानकारी लोगों को दी। कहा कि पंचेश्वर बांध निर्माण 134 गांवों की बलि लेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की असफलता से भी सरकार सबक नहीं ले रही है। उन्होंने बड़े बांधों के बजाय छोटे बांध बनाए जाने पर जोर दिया। किसी भी सरकार ने जल, जंगल और जमीन की कोई नीति नहीं बनाई है। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सती के संचालन में हुई नुक्कड़ सभा में पूर्व विधायक पुष्पेष त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल, परिवर्तन पार्टी के नेता पीसी तिवारी, उमेश तिवारी, मोहित डिमरी, कमल मठपाल, नारायण रावत, प्रभात ध्यानी, चंद्रशेखर कापड़ी, भगवान सिंह, प्रेरणा गर्ग आदि थे। 

इसके बाद यात्रा लोहाघाट पहुंची। यहां नगर के वीर कालू सिंह माहरा चौक में आयोजित जनसभा में यात्रा संयोजक चारु तिवारी के नेतृत्व में आए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में जमीनों को बचाने के लिए धार 371 और हिमांचल की तर्ज पर भूमि कानून बनाने, उत्तराखंड में कम से कम 106 विधानसभा सीट के होने, नए परिसीमन जनसंख्या की जगह क्षेत्रफल के आधार पर, नए जिलों का सृजन आदि कई मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन


यात्रा में दिनेश जुयाल, पीसी तिवारी, पुप्पेश त्रिपाठी, उमेश तिवारी, प्रेरणा गर्ग, अनिल जोशी, मनीष सुंदरियाल, नारायण सिंह, प्रदीप सती, मोहित डिमरी, कमल मठपाल, दयाल पांडेय, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें