बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।(फाइल संख्या दो के लिए)
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में गढ़ीगोठ के राजपूत क्लब ने मैच जीत अगले चरण में जगह बनाई। विजेता टीम के दीपक राजा को मैन आफ द मैच चुना गया।
गढ़ीगोठ गांव के बिल्ला गार्डन में जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राजपूत क्रिकेट क्लब गढ़ीगोठ व बनकटिया इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूत क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट के नुकसान 153 रन बनाए। टीम के लिए दीपक राजा ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया। बनकटिया के बालर सुरेश व रौबिन ने दो दो विकेट लिए। जवाब में बनकटिया की टीम दसवें ओवर में 90 रनों पर आउट हो गई। सर्वाधिक 40 रन अमन ने बनाए। राजपूत क्लब के गेंदबाज दीपक राजा ने चार और प्रदीप रावत ने तीन विकेट लिए। मैच के निर्णायक गजेंद्र सामंत, लक्ष्मण चंद व स्कोरर रवि तिवारी थे। आयोजक कमेटी के बिशन चंद, दीपक जोशी, करन, कैलाश, बहादुर, दीपक, प्रियांशु, अंशु आदि ने सहयोग दिया।