फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत एवं सर्वोदय क्लब ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
बनबसा मिनि स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलवामा शहीदों की स्मृति में प्रथम बनबसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत हुए मैचों में राजपूत क्रिकेट क्लब चंदनी एवं सर्वोदय क्लब बनबसा ने अपने मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार राहुल देऊपा को मिला।
विज्ञापन

मिनि स्टेडियम में चल रही बनबसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत हुए मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने किया। राजपूत क्रिकेट क्लब चंदनी एवं पचपकरिया इलेवन के बीच हुए पहले मैच में पहले बल्लेबाजी कर चंदनी की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। जवाब में पचपकरिया की टीम 110 रनों पर आउट हो गई। मैनआफ द मैच विजेता टीम के राहुल देऊपा रहे। दूसरा मैच सर्वोदय क्रिकेट क्लब एवं गढ़ीगोठ इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोदय क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। गढ़ीगोठ की टीम 68 रन ही बना सकी। अंपायर जतिन देऊपा एवं जगदीश चंद रहे, स्कोरर की भूमिका जंग बहादुर थापा और गोविंद चंद ने निभाई। आंखों देखा हाल आयोजन कमेटी सचिव दीपेंद्र चंद ने सुनाया। कमेटी अध्यक्ष जगदीश चंद, संरक्षक राकेश चंद, दीपक सक्सेना, विकास चंद, महेंद्र, गोविंद, गोल्डी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें