फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो युविका के लिए जारी लिस्ट में चंपावत का जतिन भी

विज्ञापन
इसरो युविका सूची में शामिल छात्र जतिन जोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान) द्वारा युविका (युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम) 2020 के लिए देशभर के 368 बाल वैज्ञानिकों की प्रोविजनल सूची जारी की है। इस सूची में उत्तराखंड से शामिल 10 नामों में से चंपावत जिले का भी एक छात्र शामिल है। युविका कार्यक्रम में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट में जारी लिस्ट के मुताबिक लोहाघाट के तल्ली चानमारी में रहने वाले जतिन जोशी का भी नाम है। ज्ञानदीप स्कूल में पढ़ने वाले जतिन के पिता नवीन चंद्र जोशी इसी स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। सूची में नाम आने से जतिन खासे खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह अंतिम 113 में जगह बना लेगा। इन 368 छात्र-छात्राओं में से अंतिम रूप से 113 छात्रों का चयन युविका के लिए होगा। 16 मार्च से 26 मार्च तक ये छात्र प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें