युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांटे के मुकाबले हुए। रविवार को अंडर-16 बालिका वर्ग में कबड्डी में मेजबान चंपावत को शिकस्त दे बाराकोट विकासखंड चैंपियन बना। पाटी तीसरे नंबर पर रहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी आरएस धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
खो-खो में चंपावत, बाराकोट और पाटी, वॉलीबाल में चंपावत, बाराकोट, बैडमिंटन युगल में चंपावत, लोहाघाट विजयी रहे। बैडमिंटन के एकल मुकाबले में चंपावत की मंतशा ने लोहाघाट की प्रीति को शिकस्त दी। 100 मीटर दौड़ में चंद्रकला, आश्कान, पूजा जोशी, 400 मीटर में बबीता, रेखा, निर्मला पांडेय, 800 मीटर में दिशा, पूजा गोस्वामी, सुनीता, 1500 मीटर दौड़ में बबीता महर, रोशनी, सुनीता, 3000 मीटर में रुचि बोरा, किरन विश्वकर्मा, नैना बिष्ट क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। चार गुना 100 मीटर रिले दौड़ में चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट, लंबी कूद में भगवती, चंद्रकला, मनीषा, ऊंची कूद में दिशा, रुचि बोहरा, मनीषा, गोला क्षेपण में प्रेमा, बबीता, यशोदा और चक्का क्षेपण में प्रेमा, यशोदा और रेनु क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। निर्णायक महेंद्र बोरा, बीएस रावत, प्रदीप बोरा, प्रकाश जोशी, अमित वर्मा, दुर्गेश जोशी आदि थे।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, ब्लॉक आर्गनाइजर जसवंत खड़ायत, नंदकिशोर जोशी, अश्वनी चौहान, दीपा जोशी, नवीन साह, वीरेंद्र, विक्की, त्रिलोचन आदि ने सहयोग किया। तीन दिनी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को बालकों की खेल प्रतिस्पर्धाएं होंगी।