देहरादून में पास आउट परेड के बाद माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट राजेश पचौली।
- फोटो : अमर उजाला
पाटी क्षेत्र के बरौला गांव के राजेश पचौली सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पासिंग आउट परेड के बाद शनिवार को उन्हें यह ओहदा मिला। फौजी पिता दयानंद पचौली, मां उर्मिला देवी और पत्नी पूजा उनकी इस कामयाबी से गदगद हैं। राजेश पचौली 2010 में आर्मी एयर डिफेंस में चयनित हुए थे। 2015 में उनका आर्मी कैडेट कॉलेज के लिए चयन हुआ।
चार वर्ष के प्रशिक्षण के बाद देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में उन्हें लेफ्टिनेंट बनाया गया। उनके बड़े भाई तायल वायुसेना में है। जबकि बहिन हेमा भट्ट शिक्षिका हैं। उनके गांव बरौला से लेकर वर्तमान निवास हल्द्वानी के लालपुर नायक तक में खुशी का माहौैल है।