टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के अध्यक्ष गंगा गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में मृतक आश्रितों ने रोडवेज प्रबंधन से अब तक समायोजन से वंचित मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग की है।
संगठन अध्यक्ष गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को एक शिष्टमंडल ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन मेहरा से मुलाकात कर मांग उठाई। इसमें कहा गया है कि सरकार की ओर से आदेश देने के बाद भी कई मृतक आश्रित नौकरी से वंचित हैं। शिष्टमंडल में सोनी सिंह शांति देवी, कोमल, पार्वती देवी, मोहित गुप्ता, कुलदीप कुमार, देवकी देवी, तारा देवी आदि शामिल रहे। संवाद