चंपावत में प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन देते हुए मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन कर्मचारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन कर्मचारी संगठन ने सोमवार को जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री और प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के समक्ष स्थानांतरण एक्ट 2017 में संशोधन की मांग उठाई।
एसोसिएशन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानांतरण एक्ट 2017 के लागू हो जाने के बाद से चंपावत जिले में सुगम श्रेणी में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों के पद निरंतर खाली होते जा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि सुगम क्षेत्रों में न तो कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त हो पा रही है और नहीं किसी पद पर पदोन्नति हो पा रही है। जिससे चंपावत जिले के स्कूलों और कार्यालयों में कार्यरत कनिष्ठ सहायकों के अधिकतर पद रिक्त हो गए हैं। यदि स्थानांतरण एक्ट में संशोधन नहीं किया गया, तो आगामी वर्षों में जिले में सुगम क्षेत्रों में अधिकतर पद रिक्त हो जाएंगे।