फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की कवायद तेज

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में स्वरोजगार के लिए प्रवासियों के साक्षात्कार लेते सीडीओ आरएस रावत। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना महामारी के कारण बाहरी राज्यों से जिले में आए प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को जिला सभागार में उद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिले भर से आए 66 प्रवासी लोगों के साक्षात्कार लिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण इसे ए श्रेणी में रखा गया है। यहां स्वरोजगार करने वाले प्रवासियों को 25 प्रतिशत मार्जिन मनी के साथ ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना महामारी के बाद राज्य सरकार के लिए रिवर्स पलायन को रोकना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसको देखते हुए सरकार स्वरोजगार पर जोर दे रही है और प्रवासियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उन्हें सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करा रही है।
चंपावत जिले में बाहरी राज्यों में काम करने वाले लगभग 20,000 से अधिक प्रवासी अपने गांव पहुंचे हैं, जिनके आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा है। सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार समिति में उद्योग महाप्रबंधक मीरा बोहरा और बैंकर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें