फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सेवा शुल्क को निरस्त करने की मांग उठाई

Wed, 27 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से नगर में रहने वाले लोगों और व्यापारियों पर कूड़ा निस्तारण के लिए लगाया गया सेवा शुल्क (यूजर चार्ज) का लोगों और जन प्रतिनिधियों ने विरोध किया है। उन्होंने नगर पालिका पर बिना लोगों को विश्वास में लिए जबरन सेवा शुल्क लगाने का आरोप लगाया है। लोगों ने नगर पालिका से लगाए गए शुल्क को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर पालिका की प्रशासक एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन देकर कहा है कि पालिका की ओर से नगर के भवन स्वामियों, किरायेदारों और व्यापारियों पर कूड़ा निस्तारण के लिए सेवा शुल्क लगाया गया है। पालिका ने अपनी मर्जी से लोगों पर सेवा शुल्क थोपा है। वर्मा ने प्रशासक से पुनर्विचार करते हुए लिए लगाए गए शुल्क को निरस्त करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि शुल्क को नहीं हटाया गया तो नगर क्षेत्र के लोग और व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होँघए। संवाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें