फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टनकपुर, बनबसा में जलभराव

Thu, 10 Aug 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
जान की परवाह किए बिना किरोड़ा नाला पर करती छात्राऐं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से बृहस्पतिवार को आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा। टनकपुर और बनबसा में जगह-जगह जल भराव हो गया है। टनकपुर में किरोड़ा नाला और बाटनागाड़ के उफान में आने से पूर्णागिरि मार्ग भी घंटों बंद रहा। स्कूली बच्चे और लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करते रहे। वहीं, शारदा नदी के उफान में आने से प्रशासन ने शारदा तट पर रेडअलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को कहा।
विज्ञापन


एसडीएम एके चन्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे शारदा तट और मलिन बस्तियों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया। बताया कि दोपहर बार स्थिति नियंत्रण में आ गई, लेकिन जगह-जगह जल भराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बनबसा में भी जगह-जगह जलभराव हो गया है। कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जलभराव के साथ ही कीचड़ की समस्या से जूझते रहे। क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बहने वाली हुड्डी नदी इस वर्ष पहली बार उफान में बहने लगी। दोपहर बाद नदी का जलस्तर कम होने से चंदनी, आनंदपुर और बमनपुरी के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सीओ राजन सिंह रौतेला, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर जलभराव के हालातों का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें