अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट। कई दिनों की तपिश के बाद मंगलवार तड़के से पहाड़ में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को तपिश से राहत मिली। वहीं ये बारिश बागवानी के लिए लाभकारी है। इधर, लोहाघाट में बारिश से कुछ जगह नाले उफान पर आ गए। ये बारिश से किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। शिमला मिर्च, बैगन, गोभी, हरी मिर्च, टमाटर, मक्का, मडुवा आदि की फसलें पानी की कमी के कारण दम तोड़ रही थी। वर्षा के बाद खेतों, पहाड़ियों में हरियाली छाने लगी है, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। सहायक विकास अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि यह वर्षा काश्तकारों के लिए काफी लाभदायक हुई है। वर्षा से खेतों में नमी आ जाएगी, वहीं पौधों की ग्रोथ तेजी से होगी। किसानों को सुझाव दिया है कि जिन किसानों ने सब्जी की पौध खेतों में नहीं फैलाई हैं, वह खेतों में पौधों की नर्सरियां फैला सकते हैं। खेतों में नमी होने से उनका जमाव शीघ्र हो जाएगा। जिन किसानों ने पूर्व में सब्जी आदि पौध लगाए हैं, उनकी निराई-गुड़ाई कर लें।
लोहाघाट में बारिश।
- फोटो : AMAR UJALA
लोहाघाट में बारिश।