फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश से एनएच पर सात अधिक स्थानों पर आया मलबा

Sat, 01 Mar 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेशनल हाईवे टनकपुर-चंपावत में भारी बारिश के चलते सात से अधिक स्थानों पर मलबा गिर गया। इससे आवाजाही में वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के सुबह से ही टनकपुर क्षेत्र में भारी बारिश रही। बारिश के चलते एनएच पर सूखीढांग से लेकर स्वाला तक कई जगह रास्तों में छोटे बड़े समेत बड़े बड़े बोल्डर सड़क गिर गए। तड़के सुबह चंपावत की तरफ जाने वाले वाहन चालक और यात्रियों ने पत्थरों को हटाकर यातायात सुचारु किया। स्वाला क्षेत्र में वाहन चालकों ने पहाड़ी से गिरे बोल्डरों से बचते हुए वाहन को किसी तरह आगे बढ़ाया। बोल्डर के साथ आया मलबे ने भी कई बार वाहनों की रफ्तार रोकी। हालांकि आठ बजे बाद पहाड़ी से गिरे मलबे को एनएच ने जेसीबी की मदद से हटा लिया। सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि यातायात पूरी तरह सुचारु रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें