फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की दूसरी बरसात से काश्तकारों के चेहरे खिले 

Mon, 12 Feb 2018 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के चलते लोहाघाट में अंगीठी को घेरे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम बरसात से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह हल्की बारिश गेहूं, आलू आदि फसल के लिए बेहतर साबित होगी। सर्दी के मौसम की यह दूसरी बरसात है। इससे एक पखवाड़े पूर्व हुई पहली बरसात के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात भी हो गया था। सोमवार को तापमान में गिरावट आने से ठिठुराती ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है।
विज्ञापन


मौसम के मिजाज को देखते हुए जिले के ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात की संभावनाएं लगाई जा रही है। सुबह से हुई बरसात के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। खुले में मेहनत मजदूरी करने वाले श्रमिकों के साथ ही अन्य लोगों ने भी आग सेंकते हुए दिन बिताया। कृषि विशेषज्ञ भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि यह बरसात आलू के काश्तकारों के लिए बेहतर साबित होगी। आलू की बुआई से पूर्व खेतों में पर्याप्त नमी होने से किसानों को अच्छा उत्पादन प्राप्त होगा।

बाजारों में सन्नाटा, घरों में दुबके रहे लोग
लोहाघाट (चंपावत)। एकाएक मौसम के करवट बदलने के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है। कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए लोग अंगीठी को घेरे रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन


दिनभर होती रही बूंदाबादी, ठंड बढ़ी 
टनकपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सीमांत क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही हल्की बरसात होने से मौसम सर्द हो गया। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग दिनभर अलाव सेकते नजर आए। साथ ही सामान्य जनजीवन भी बारिश से प्रभावित रहा। शारदा से खनन कार्य में भी प्रभाव पड़ा। बारिश और कड़ाके की ठंड से छान मजदूर भी दिनभर झालों में दुबके रहे, जिससे खनिज छान का कार्य ठप रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें