फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश और ओलावृष्टि से फलों की खेती को नुकसान

Wed, 21 May 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत  में बारिश के बाद सूनी पड़ी भैरवा तिराहे सड़क। संवाद
विज्ञापन
चंपावत /बनबसा। जिला मुख्यालय में हो रही बारिश लोगों के लिए गर्मी से राहत लाए तो ला रही है लेकिन किसानों के लिए बारिश और ओलावृष्टि मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में तड़के सुबह कुछ देर तेज बारिश हुई, इसके बाद काले बादल छाए रहे। करीब 10 बजे बाद फिर से तेज बारिश हुई। गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। फिर दोपहर में काले बादल छा गए। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में 24 घंटे में 6.50 मिमी बारिश हुई। बनबसा में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे मैदानी क्षेत्र के लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के एडीओ आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि अधिक बारिश खरीफ की फसलों के लिए अच्छी है लेकिन सब्जियों के लिए नुकसानदायक है, इससे सब्जियों में फफूंद लग सकती है। ऐसे में काश्तकारों को सब्जियों में फफूंद नाशक का छिड़काव करने की जरूरत है। प्रगतिशील काश्तकार कमल गिरी ने बताया कि ओलावृष्टि से फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बार सेब की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन ओलावृष्टि ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें