चंपावत। जिला मुख्यालय के महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में यूकॉस्ट की ओर से विश्व मधुमक्खी दिवस कार्यक्रम के तहत निदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने वर्चुअली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहद की मांग पूरे देश में ही नहीं विदेश में भी है। कहा कि यूकॉस्ट की ओर से महिला उद्यमियों और काश्तकारों को शहद उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। सिप्टी में टेक्नोलॉजी रिसोर्स सेंटर की स्थापना की गई है। प्रशिक्षक हरीश जोशी ने विद्यार्थियों महिलाओं को बेसिक जानकारी दी। यूकॉस्ट के देवेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। संवाद