फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत, लोहाघाट में बारिश और ओलावृष्टि

Thu, 14 Jun 2018 12:24 AM IST
चंपावत
विज्ञापन
अंधड़ से टूटा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद आसमान से बरसी आफत की बारिश और ओलो ने कई स्थानों में तबाही मचा दी। इस दौरान हुई तिरछी बारिश के कारण लोगों के घरों और दुकानों के भीतर पानी भर गया। साथ ही बारिश और अंधड़ के कारण कई स्थानों में पेड़ गिरने से विद्युत लाईनें और सड़क अवरुद्ध हो गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने एकाएक करवट बदली। करीब चार बजे तक हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं नदी नाले उफान पर आ गए। राष्ट्रीय राजमार्ग में तिलौन के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। फायर कर्मियों ने पेड़ काटकर काटकर यातायात सुचारु किया।

लोहाघाट में तिरछी बारिश के कारण स्टेशन बाजार में कई व्यापारियों की दुकानों में पानी भर गया, साथ ही शिक्षक भवन भी पानी से लबालब भर गया। पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड के पास देवदार का विशाल पेड़ गिरने के कारण दुकानों को नुकसान पहुंचा है, साथ ही विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। खेतीखान मार्ग में कोलीढेक के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। ओलावृष्टि और भारी वर्षा के कारण किसानों की शिमला मिर्च, बंदगोभी, हरी मिर्च, बैगन, कद्दू, टमाटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन



बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बुधवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप था। पिथौरागढ़ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। दोपहर तीन बजे बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। जिला मुख्यालय में साढ़े तीन बजे से 15 मिनट की तक बारिश हुई। वहीं मुनस्यारी में दोपहर एक बजे से एक घंटे तक बारिश हुई। नाचनी में दो बजे के बाद बारिश हुई। बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया। रामगंगा में चैनलाइजेशन के तहत किया गया कार्य बारिश की भेंट चढ़ गया। गंगोलीहाट में ढाई बजे से आधा घंटे तक बारिश हुई। अस्कोट में तेज आंधी के साथ एक घंटे तक बारिश रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें