फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के संरक्षा आयुक्त ने किया विद्युत लाईन का निरीक्षण

विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे संरक्षा आयाक्त मो. लतीफ खान। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विद्युत रेलगाड़ी (इलेक्ट्रिक ट्रेन) के लिए बिछाई गई लाइनों का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक इंजन की स्पीड ट्रायल के लिए रेल पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल के संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मार्ग पर विद्युत रेलगाड़ी संचालित की जाएगी। इससे पूर्व बनबसा पहुंचने पर उन्होंने विद्युत लाइनों का निरीक्षण कर गेटों का भी जायजा लिया। इस कारण वह डीजल इंजन से आए और बिजली के इंजन से लौटे।
विज्ञापन

नई विद्युत लाइनों का निरीक्षण करने पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल के संरक्षा आयुक्त अधिकारियों के साथ शनिवार को टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने विद्युत लाइनों का बारीकी से निरीक्षण किया। इससे पूर्व बनबसा से होकर शाम करीब 6:30 बजे डीजल इंजन युक्त रेलगाड़ी टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे के इज्जतनगर स्थित पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष जून में विद्युत लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था, जो इस वर्ष मार्च में पूरा हो गया है। टनकपुर से पीलीभीत तक करीब 65 किमी लंबे मार्ग पर 70 करोड़ का खर्च हुआ है। इस दौरान डीआरएम आशुतोष पंत, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर रेलवे विद्युत विभाग एके शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर एसके दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें