लोहाघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते रेडियोलाँजिस्ट रखोलिया।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी दोपहर तक अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल में लगाने के बाद गर्भवती महिलाओं ने राहत की सांस ली है। अस्पताल लौटने के बाद रेडियोलॉजिस्ट ने बुधवार को 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। सीएमओ द्वारा रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया की ड्यूटी सुबह सात से दोपहर एक बजे तक राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवासियों की स्क्रीनिंग और दोपहर एक बजे बाद किमतोली क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रखे प्रवासियों की स्क्रीनिंग के लिए लगाई गई थी। मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रखोलिया सुबह पॉलीटेक्रिक और शाम को किमतोली क्षेत्र में चले गए। इस वजह से अस्पताल में दूरदराज क्षेत्रों से आई 40 टीTसे अधिक गर्भवती महिलाएं भूखे-प्यासे दिनभर इंतजार करती रही। रेडियोलॉजिस्ट के दूसरी जगह ड्यूटी पर होने से महिलाओं की काफी फजीहत झेलनी पड़ी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम को फोन कर महिलाओं की दिक्कतें बताई। जिसके बाद हरकत में आए सीएमओ ने डॉ. रखोलिया की ड्यूटी सुबह सात से एक बजे तक बुधवार से फिर से अस्पताल में कर दी। बुधवार को रीठा साहिब से आई सविता, ममता, चैमेल की प्रियंका, कोयाटी की दुर्गा, सिरतोली की प्रियंका देवी, कमलेख की पूजा, मडलक की गंगा सहित 25 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। फोटो 20एलएचजी01पी बाक्स सीमांत तल्लादेश को मिला डॉक्टर चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के तामली में एपीएचसी (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में लोगों का दबाव काम आया है। इस अस्पताल में करीब डेढ़ माह से डॉक्टर नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। और अब यहां डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि डॉ. विष्णु को तामली अस्पताल में भेजा गया है। इसी के साथ अब यहां की सेवा सुचारू हो सकेगी। बता दें कि तल्लादेश के घाटी वाले गांव तामली, चामी, पोलप, रमेला, बिरगोला, रायल, बचकोट, कारी, सिमियां सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के पांच हजार लोग इस अस्पताल पर आश्रित हैं।
तामली में तैनात डाँक्टर विष्णु।
- फोटो : AMAR UJALA
तामली में तैनात डाँक्टर विष्णु।