राधा-कृष्ण वेश सज्जा में प्रेरित, अन्नना अव्वल
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के हैप्पी क्लब ने राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पंचमुखी धर्मशाला मेें आयोजित प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण की वेश सज्जा में प्रेरित अग्रवाल ने प्रथम, आराध्या अग्रवाल, संकल्प कोहली ने द्वितीय, आर्यन गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राधा वेश सज्जा में अन्नना गुप्ता अव्वल रही। इसके अलावा देवाशी अग्रवाल और समृद्धि अग्रवाल क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में रेखा अग्रवाल, पूनम कोहली शामिल थे। बतौर मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। आयोजन में क्लब की अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, रेनू छतवाल, रेखा अग्रवाल, सीमा, सरिता अग्रवाल ने सहयोग दिया।