फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन के उल्लंघन पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर होम क्वारंटीन किए गए लोगों की ओर से नियमों की अवहेलना करना जारी है। पुलिस की ओर से क्वारंटीन किए गए लोगों के बाजार घूमने पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि चंपावत कोतवाली के तहत महेश भट्ट, रेनू भट्ट निवासी ग्राम नदौला और सुनील कुमार निवासी नरसिंहडाडा के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/268/269 और 51 ख आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसी प्रकार पाटी थाने में महेश्वरी देवी, जीवन सिंह और कमल सिंह निवासी जौलाड़ी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले व्यक्तियों को मेडिकल चेकअप के बाद संस्थागत एवं होम क्वारंटीन में रखा गया है। क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को नोटिस देकर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा। इसके बाद भी क्वारंटीन किए गए कुछ व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाजारों एवं अन्य जगहों में घूम रहे हैं। जो अपने साथ साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें