फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से चंपावत पहुंचे 547 प्रवासी, गांवों में क्वांटीन किया

विज्ञापन
चंपावत पहुंचे प्रवासी नागरिक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। दूसरे राज्यों के 547 (चंपावत ब्लॉक 166, लोहाघाट 149, बाराकोट 118 और पाटी 114) प्रवासी नागरिक चंपावत जिले में पहुंचे। इन प्रवासियों को रोडवेज बसों और निजी वाहनों से यहां लाया गया। सोमवार को स्क्रीनिंग के बाद उन्हें टैक्सियों के जरिये उनके गांव भेज दिया गया। जहां सभी लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। चंपावत में डॉ. मनीष बिष्ट, डॉ. गिजेंद्र चौहान, लोहाघाट में डॉ. एलएम रखोलिया और डॉ. पीएस पांगती ने प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

डीएम सुुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि क्वारंटीन के नियमों के अनुपालन के लिए सभी गांवों में टीमों के गठन के साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सचल दस्ता भी बनाया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि क्वारंटीन की गाइड लाइन को नजरंदाज करने पर सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसडीएम अनिल गर्ब्याल, तहसीलदार प्रियंका रानी, एनटी ज्योति धपवाल, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई दीवान सिंह आदि ने प्रवासियों को यहां से उनके गांवों को रवाना किया। लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार अबरार अहमद के नेतृत्व में प्रवासियों को लोहाघाट, बाराकोट और पाटी ब्लॉक के गांवों को भेजा गया।
सांस्कृतिक समिति ने की जलपान की व्यवस्था
लोहाघाट (चंपावत)। सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक, सांस्कृतिक खेत समिति सुंई-बिशुंग ने प्रवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे, सचिन जोशी, भुवन चौबे, योगेश ओली, मुकेश कुमार आदि ने सहयोग किया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने प्रवासियों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें