लोहाघाट में लोनिवि की खराब सड़कों में होता पेंच वर्क। स्रोत: विभाग
लोहाघाट (चंपावत)। लोनिवि ने बदहाल मोटर मार्ग को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान के तहत लोहाघाट डिविजन के अधीन आने वाले बदहाल मोटर मार्गों पर पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया है।
ईई ने बताया कि राज्यमार्ग संख्या 10 में काठगोदाम-खुटानी-पदमपुरी-धानाचूली, मोरनौला, देवीधूरा, लोहघाट और पंचेश्वर मोट मार्ग पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त 10 किमी मोटर मार्ग पर और गंगनौला नसखोला मोटर मार्ग पर भी पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य जिला मार्ग किमतोली-रौंसाल मोटर मार्ग पर 12 किलोमीटर लंबाई में पैचवर्क कर लिया गया है। निकट भविष्य में अन्य खराब सड़कों पर भी पैचवर्क किया जाएगा। संवाद