फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी

Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में युवा मतदाता महोत्सव में हुई प्रतियोगितों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को प
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में मंगलवार को युवा मतदाता महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ मतदान की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी है। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप जीवन चंद्र कलौनी ने ऑफलाइन व ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी। इस दौरान रंगोली, पोस्टर मेकिंग, भाषण और निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। वहां डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. सुनील, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. स्वाति बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें