फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में आने वाली शिकायतों को सोच पोर्टल पर डालें

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम एसएन पांडेय और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिला योजना अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की समीक्षा की। उन्होंने एनआईसी अधिकारी अशोक गूंठी को सोशल मीडिया में आने वाली सभी शिकायतों को तत्काल सोच पोर्टल पर डालने के निर्देश दिए, ताकि उन शिकायतों का समय से निस्तारण किया जा सके। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा ने बताया कि निर्वाचन भवन मार्च तक विभाग को हस्तांतरित हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी विभाग अधूरे कार्यों को प्राथमिकता दें, यह संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है। विभाग जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्हीं कार्यों को प्रस्तावित करें जो इसी वर्ष पूर्ण हो सकें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बेनी को निर्माण कार्यों में अनिवार्य रूप से बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्प लाइन पोर्टल और सोच पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा की सीएम हेल्पलाइन और सोच पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जाए। बैठक में एपीडी विमी जोशी, डीडीओ संतोष कुमार पंत, अपर सांख्यकी अधिकारी योगेंद्र कुमार शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एनआईसी तनुज रावल, स्वान प्रभारी हर्षित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें