फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनपुर, नागार्जुन इलेवन मैच जीत अगले चक्र में

विज्ञापन
बनबसा में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रथम कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए दो मैचों में भजनुपर इलेवन ने युवा इलेवन और नागार्जुन इलेवन ने ठाकुर इलेवन को हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ खटीमा के व्यवसायी राजीव सक्सेना, जसवीर सिंह चौहान, फरीद अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा इलेवन की टीम ने बेन सिंह के 37 रनों के सहयोग से 92 रन बनाए। भजनपुर के गेंदबाज राज ऐरी ने तीन विकेट लिए। जवाब में भजनपुर ने निक्की के 31 रनों की मदद से तीन विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया। ठाकुर इलेवन और नागार्जुन इलेवन के बीच हुए दूसरे मैच में पहले खेलते हुए ठाकुर इलेवन ने जुनैद के 19 रनों की मदद से 83 रन बनाए। नागार्जुन के अनिल ने तीन विकेट लिए। जवाब में नागार्जुन इलेवन ने योगेश के 28 रनों की मदद से पांच विकेट पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया। ठाकुर इलेवन के गेंदबाज राहुल और जुनैद ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर जंगबहादुर थापा और विकेश यादव, स्कोरर आरएस धामी थे। भजनपुर इलेवन के राज ऐरी व नगार्जुन के योगेश मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें