फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष बने पुष्कर

Wed, 18 Jun 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी शपथ लेते। स्रो
विज्ञापन
चंपावत। जीजीआईसी सभागार में बुधवार को एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने 10 मतों से जीत दर्ज की। पुष्कर सिंह को 889 और उनके प्रतिद्वंदी सीता राम पोखरियाल को 879 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष विकास डबराल, महामंत्री साबर सिंह रौथाण, संयुक्त मंत्री मिंटू राणा और कोषाध्यक्ष भैरव दत्त बने हैं।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक पाटी के बीईओ भारत जोशी ने बताया कि संगठन में 4950 मतदाता पंजीकृत थे। 1782 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सुनील भंडारी को 806, राजेश नौटियाल को 161, संध्या पांडेय को 504 और अलंकार सेमवाल को 219 वोट मिले। प्रांतीय उपाध्यक्ष में विकास डबराल ने 695, कौशल गुणवंत ने 534, विनोद ने 477 वोट हासिल किए। महामंत्री में साबर सिंह रौथांण को 778, धीरेंद्र कुमार पाठक को 606 और सुभाष रतूड़ी को 363 वोट मिले। संयुक्त मंत्री में मिंटू सिंह राणा ने 798 और कमलेश पुरोहित ने 787 वोट हासिल किए। कोषाध्यक्ष पद पर भैरव दत्त को 682, मोहम्मद खालिद को 211, सौम्य ढौडियाल को 415 और भूपेंद्र सिंह को 359 वोट मिले।
संगठन मंत्री में हेमलता, प्रचार मंत्री में निशा कन्याल, सांस्कृतिक मंत्री में देवेंद्र सिंह रावत और संप्रेक्षक में अर्जुन जौहरी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजेता पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी चंपावत के प्रभारी बीईओ राधेश्याम खर्कवाल और जीआईसी चंपावत के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की देखरेख में चुनाव हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें