टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम ट्रस्ट बनाने की कवायद पर मां पूर्णागिरि विकास संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिठाई बांटी। उन्होंने उच्च न्यायालय, प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
ट्रस्ट के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने वाले नरेश सकारी की अगुवाई पूर्णागिरि विकास संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने तुलसीराम चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। उन्होंने उच्च न्यायालय के आभार में नारे भी लगाए। समिति कार्यकर्ताओं ने कहा कि आखिरकार उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार को पूर्णागिरि ट्रस्ट बनाने का फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि ट्रस्ट बनने से टनकपुर व बनबसा का सर्वांगीण विकास होगा।
खुशी जताने वालों में कमल पंत, भीम रजवार, गिरीश वर्मा, गिरीश शर्मा, मुकेश साहू, कुमुद जोशी, बची महर, रोहित चंद, पंकज चौबे, भूपेंद्र, कमल कश्यप, चंद्रशेखर गुर्रानी, राजीव सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, कमलेश पांडेय, नंदू शर्मा आदि शामिल थे। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अगुवाई में मिठाई बांटकर कर खुुशी जताई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, सुंदर बोहरा, मनोज तिवारी, मोहन सिंह, दिनेश प्रजापति, पुष्कर सिंह, सौरभ कलखुड़िया, मोहन भट्ट, नारायण महर, मुनेश, विद्या जुकरिया, ममता गंगवार, विवेक दानू, मनोज कुमार, विपिन पांडेय आदि शामिल थे।