फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा आने से घंटों बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग

Tue, 05 Aug 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में आया मलबा। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में सोमवार की रात मलबा आने से घंटों यातायात बंद रहा। लोनिवि ने रात में एक फंसा वाहन निकाला। मंगलवार सुबह मशीन से मलबा हटवाकर करीब 10 बजे मार्ग खोला गया। लोनिवि जेई मनीष जोशी ने बताया कि बारिश के चलते पूर्णागिरि मार्ग को शाम छह बजे से सुबह छह बंद तक बंद रखा जाता है। सोमवार की शाम मार्ग बंद होने के डेढ़-दो घंटे बाद ही बाटनागाड़ में मलबा आना शुरू हो गया। रात करीब 8:30 बजे एक निजी वाहन के फंसे होने की सूचना मिली। इस पर जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर वाहन को निकाला गया। इसके बाद बारिश और तेज होने पर भारी मात्रा में मलबा मार्ग पर आ गया। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के लिए मौके पर दो पोकलेन और जेसीबी मशीन के साथ टीम 24 घंटे तैनात की गई है। संवाद
विज्ञापन


टनकपुर में बारिश से दर्ज, जनजीवन प्रभावित
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश का क्रम मंगलवार को भी दिन भर जारी रहा। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। शाम चार बजे तक 41 मिमी बारिश दर्ज की गई। शारदा नदी का जलस्तर भी शाम चार बजे 1.01 लाख रिकाॅर्ड हुआ। घाट के पास जल पुलिस और प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर रहीं। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि शारदा घाट क्षेत्र के लोगों को सतर्क किया गया है। इधर, बनबसा में पिछले 24 घंटों में 18 मिमी बारिश हुई। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक रहने के कारण बैराज पर वाहनों का दूसरे दिन भी बंद रखा गया। इस कारण भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 1,04,083 क्यूसेक दर्ज किया गया। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर बैराज से बड़े वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें