फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 160 करोड़ से बिछाई जा रहीं पेयजल लाइनें

Tue, 05 Aug 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जिला मुख्यालय में नई पेयजल लाइनें बिछाई जा रही हैं। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के प्रतिनिधि अंकित आर्य ने बताया कि चंपावत नगर क्षेत्र में 160 करोड़ से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके तहत हेलीपैड क्षेत्र में नौ लाख लीटर क्षमता वाला जलाशय भी बनाया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने के बाद संबंधित सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य अक्तूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


बारिश के कारण आंशिक व्यवधान हुआ है। मौसम अनुकूल होते ही कार्यों में तेजी लाई जाएगी। एडीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि पाइप लाइन कार्य के दौरान सड़कों के किनारों का उचित भरान और समतलीकरण भी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें