टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के समापन के पखवाड़ेभर बाद रेलवे की ओर से यूपी के कासगंज से चल रही मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन एक जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने दी है।
स्टेशन अधीक्षक कापड़ी ने रविवार को बताया कि मां पूर्णागिरि मेले के दौरान कासगंज से टनकपुर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 05451 और 05452 संचालित की गई थी। मेला समाप्त होने से स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इसे देखते हुए ट्रेन का संचालन बंद किया जा रहा है। मेला इस बार 15 जून को समाप्त हो गया था। संवाद