फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मार्ग : बाटनागाड़ में पुल बनाने के लिए जगह चिह्नित

Sun, 03 Mar 2024 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में बाटनागाड़ क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए लोनिवि की संयुक्त टीम ने पुल की जगह चिह्नित कर ली है। अब वन भूमि पर पेड़ों की गिनती, वन भूमि निस्तारण के बाद डीपीआर बनाई जाएगी।

बता दें कि पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में बरसात के मौसम में भारी मलबा आने से कई-कई दिनों तक सड़क बाधित हो जाती है। स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों, नेपाल सीमा में तैनात एसएसबी को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में पुल निर्माण के लिए प्रथम चरण में 91.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे।
विज्ञापन

लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि लोनिवि की ओर से निजी कंपनी से सर्वे कार्य, पुल का डिजायन और डीपीआर बनाने का अनुबंध किया गया है। सर्वेक्षण, जियोलाॅजिक सर्वे, पुल के संरक्षण के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष कार्यों को समय से पूर्ण करने का उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लोनिवि पिथौरागढ़ के अधीक्षण अभियंता एबी कांडपाल, लोनिवि रुद्रपुर के अधीक्षण अभियंता हरीश कुमार शर्मा ने विभागीय और वन विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को बाटनागाड़ में पुल की साइट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बाद में संयुक्त टीम ने पूर्णागिरि मार्ग पर चल रहे माइक्रो सर्फेसिंग कार्य, नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच किरौड़ा नाले पर 125 मीटर स्पान पुल का भी जायजा लिया। वहां अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया, एई सामंत, कनिष्ठ अभियंता प्रकाश सिंह, वन विभाग और कार्यदायी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें