फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भूमि के मालिकाना हक को लेकर पट्टेदार न्यायालय में लड़ेंगे लड़ाई

Sun, 03 Mar 2024 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर की भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग को लेकर लोगों की बैठक आयोजित की गई। भूमि के पट्टेदारों ने मालिकाना हक के लिए संघर्ष समिति का गठन किया। जिसके लिए सर्व सम्मति से प्रहलाद सिंह मेहता को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति से न्यायालय में भूमि को लेकर पट्टेदारों के हक में लगाई गई जनहित याचिका को वापस न लेने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का नया आदेश पट्टेदारों के हक में नहीं है। उन्होंने निर्णय लिया कि संघर्ष समिति का गठन कर नगर में 127 पट्टेदार मिलकर न्यायालय में लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान संघर्ष समिति का गठन कर प्रकाश साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश कन्नौजिया को महामंत्री, नवीन खर्कवाल को कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र राय को उपाध्यक्ष और राजकिशोर साह, भुवन राय को संप्रेक्षक बनाया गया। खीमानंद राय, किरन पुनेठा, अशोक खर्कवाल, मनीष जुकरिया, गोविंद वर्मा, जीवन पुनेठा, दीपक राय को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। बैठक में टीका देव खर्कवाल, नवल राय, चंद्रलाल साह, भुवन खर्कवाल, अशोक खोलिया, संजय सिंह, महेश जोशी, दिवाकर भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें